{"_id":"688faaf72b05681e1204d395","slug":"case-filed-against-villagers-for-blocking-the-road-after-the-accident-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-754695-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हादसे के बाद मार्ग अवरुद्ध करने पर ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हादसे के बाद मार्ग अवरुद्ध करने पर ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। कुआंखेड़ा गांव में सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने 60-70 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मार्ग अवरुद्ध करने और सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ग्रामीणों की पहचान कर रही है।
एक अगस्त की शाम को कुआंखेड़ा से रुड़की की ओर जाने वाले मार्ग पर पिकअप लोडर वाहन और बाइक की भिड़त में तीन युवक शिवांशु, रविश और सुभाष निवासीगण कुआंखेड़ा घायल हो गए थे। जबकि लोडर वाहन भी सड़क किनारे पलट गया था। घायलों में शिवांशु की देर रात अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। मामले में अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को वाहन ले जाने से रोक दिया और नारेबाजी कर मार्ग पर बैठ गए। इस दौरान मार्ग पर शाम छह बजे से रात दो बजे तक आवागमन बाधित रहा। जिसके चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह की ओर से अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।