{"_id":"689b37f5767e069a5803439a","slug":"case-filed-against-unknown-person-in-employees-suicide-case-roorkee-news-c-5-1-drn1027-761704-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कर्मचारी के आत्महत्या मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कर्मचारी के आत्महत्या मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी कर्मचारी के जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन के साथ होने वाले एग्रीमेंट से परेशान होकर कर्मचारी ने आत्महत्या की है। यूूनियन अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दो अगस्त को लक्सर कोतवाली के ओसपुर गांव निवासी आदेश (35) की मौत हो गई थी। आदेश के जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आदेश ने मानसिक तौर पर परेशान होने और आत्महत्या की बात कही है। इस मामले में अब खेड़ी कलां गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर दी।
उन्होंने बताया कि वह फैक्टरी में जागृति मजदूर संगठन के अध्यक्ष है। आदेश भी उनकी श्रमिक यूनियन का सदस्य था। मृत्यु से पूर्व उसने वीडियो बनाकर कंपनी के एग्रीमेंट से परेशान होने और इसी परेशानी के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की बात कही है। श्
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आदेश का भाई भी कंपनी में काम करता है। प्रबंधन उस पर मामले में तहरीर नहीं देने का दबाव बना रहा है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।