फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against three people for beating up ex-soldier

Roorkee News: पूर्व सैनिक की पिटाई के मामले में तीन लोगों पर केस

Sun, 29 Sep 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three people for beating up ex-soldier

विज्ञापन




दुर्गा कॉलोनी में पूर्व सैनिक की पिटाई करने के मामले मेें पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी रामसिंह बिष्ट पूर्व सैनिक हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने बच्चाें को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक दुकान के बाहर खड़े वाहन से सामान उतारा जा रहा था। वह काफी देर तक वाहन के हटने का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद उन्होंने वाहन को आगे करने के लिए कहा। इस बात को लेकर वहां पर खड़े तीन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान किया था। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूर्व सैनिक रामसिंह बिष्ट की तहरीर पर मनोज, हरीश और तेलूराम पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed