Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against husband for killing his wife

Roorkee News: पत्नी की हत्या के आरोप में पति पर केस दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed against husband for killing his wife
पुलिस ने निर्माणाधीन कंपनी के एक मजदूर के खिलाफ पत्नी की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरु कर दी है। आरोपी ने विवाद में पत्नी की हत्या की थी।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बंदाखेड़ी के पास एक कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा है। कंपनी में मनिरूल शेख उर्फ राणा निवासी रंगामाटिया, माल्दा, पश्चिमी बंगाल अपनी पत्नी मेनूका हास्दा के साथ मजदूरी कर रहा था। दोनों निर्माणाधीन कंपनी के पास ही टिनशेड में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 19 जून की रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में मनिरूल ने पत्नी के बुरी तरह मारपीट कर दी।
विज्ञापन




आरोप है कि मारपीट के दौरान उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। रात करीब 11 बजे एक मजदूर झोपड़ी में पहुंचा तो महिला का खून से सना शव पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही महिला के परिजनों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी एक बहन है जो गैरसैंण में मजदूरी करती है। पुलिस ने उसकी बहन मैरी हस्दा को जानकारी दी। बृहस्पतिवार देर शाम मृतका की बहन रुड़की पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि महिला के पति मनिरूल हस्दा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed