{"_id":"67096bbb3d7468d9f605c330","slug":"case-filed-against-four-youths-for-firing-on-a-youth-roorkee-news-c-5-1-drn1030-522883-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक पर फायर झोंकने के मामले में चार युवकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक पर फायर झोंकने के मामले में चार युवकों पर मुकदमा
विज्ञापन
I
IIपीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
I
I
I
Iचारों आरोपी फरार, पुलिस दे रही दबिश
I
Iदिल्ली-देहरादून हाईवे के पास सालियर-पुहाना के बीच एक युवक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपी हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नदीम बुधवार की रात अपने दोस्त शावेज के साथ बाइक से रामपुर चुंगी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सालियर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अचानक ही पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। बाइक सवारों ने गाली-गलौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से नदीम घायल हो गया। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने भी मौके पर जाकर छानबीन की थी।
I
I
I
Iइस मामले में घायल नदीम के भाई नईम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोबिन निवासी रामपुर और तीन अन्य युवक जो दो बाइकों पर आए थे। उन्होंने उसके भाई नदीम पर गोली चलाई है। प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I