फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against banquet hall owner along with groom and father in harsh firing

Roorkee News: हर्ष फायरिंग में दूल्हे और पिता समेत बैंक्वेट हॉल मालिक पर मुकदमा

Thu, 01 May 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed against banquet hall owner along with groom and father in harsh firing
मंढे में डीजे पर लाइसेंसी पिस्तौल से हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता और बैंक्वेट हॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पिस्तौल के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस के दूल्हे की तलाश में उसके घर पर पहुंची लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्शनगर निवासी मनोज कुमार वर्मा ने अपने बेटे धनंजय वर्मा का 24 अप्रैल को हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में मंढे का कार्यक्रम किया था। इस दौरान रिश्तेदार और परिचित डीजे पर डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच दूल्हे धनंजय ने डीजे पर लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो जांच शुरू कर दी थी। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले में धनंजय वर्मा उसके पिता मनोज वर्मा निवासी न्यू आदर्शनगर और बैंक्वेट हॉल मालिक विनय मित्तल निवासी आदर्शनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed