फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against AAP candidate for violation of code of conduct

आचार संहिता उल्लंघन में आप प्रत्याशी पर केस दर्ज

Sat, 15 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed against AAP candidate for violation of code of conduct
बिना अनुमति कई जगह जनसभाएं कर आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने मंगलौर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जनसभाओं के वीडियो और फोटो की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर विधानसभा के फ्लाइंग स्क्वॉड टीम के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवनीत राठी की ओर से 12 जनवरी को बिना अनुमति के नारसन खुर्द, नगला कोयल और ब्रह्मपुर जट्ट में जनसभाएं की गई हैं। जनसभाओं में आचार संहिता के साथ ही कोविड नियमों का भी उल्लंघन किया गया है। प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में भीड़ जुटाई गई थी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवनीत राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनसभाओं की वीडियो फुटेज और फोटो जुटाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई आचार संहिता और कोविड नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed