{"_id":"604a6aa58ebc3e8d2b2dc3f6","slug":"case-against-unknown-in-case-of-death-of-uncle-nephew-roorkee-news-drn3733642128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा भतीजे की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा भतीजे की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अंकुर परिवार का अकेला बेटा था। उसकी मौत से घर का चिराग भी बुझ गया है। बृहस्पतिवार को दोनों के शव गांव पहुंचे तो हर आंखें नम हो गईं। परिजनों, ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
लक्सर के अंबेडकर नगर निवासी अंकुर (20) पुत्र ऋषिपाल घर का इकलौता चिराग था। इसके अलावा ऋषिपाल की तीन बेटियां हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कई वर्ष पहले ऋषिपाल के पैर में कोई फंगस हो गया था। संक्रमण से बचाने के लिए उनका एक पैर काटना पड़ा था। बेटा अंकुर बड़ा हुआ तो मेहनत-मजदूरी कर पिता के काम में हाथ बंटाना शुरू कर दिया, लेकिन बुधवार उनकी जिंदगी में काला दिन बनकर आया। ऋषिपाल और उनकी पत्नी रामकटोरी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि घर से कुछ देर बाद आने के लिए कहकर निकला बेटा अब कभी लौट कर नहीं आएगा। घर से अंकुर अपने चाचा श्रवण के साथ बाइक पर किसी कार्य के लिए लक्सर गया था। रास्ते में सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां रामकटोरी और दोनों बहनें रो-रोकर बेसुध हो गईं। पिता ऋषिपाल का भी बुरा हाल है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों के शव गांव पहुंचे तो सभी रो पड़े। उधर, नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अंबरीष गर्ग का कहना है कि दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं। परिवार का हरसंभव सहयोग करेंगे।
--
अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा
लक्सर। सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार रात अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी भोला उर्फ अंकुर (20) अपने चाचा श्रमण (40) के साथ बाइक से निकला था। रुड़की बस स्टैंड से पहले पीर बाबा की मजार के पास बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसके चाचा ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार सुबह मृतक श्रवण के भाई मांगेराम ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुल्तानपुर की ओर से आ रहे एक डंपर ने बाइक में टक्कर मारी थी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद