फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case against former secretary of cooperative society

समिति के पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Oct 2019 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case against former secretary of cooperative society
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
शैक्षिक प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने मोहम्मदपुर बुजुर्ग सहकारी समिति के पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में समिति संचालक मंडल के पूर्व सदस्य ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

लक्सर विकासखंड के भुरनीखतीरपुर गांव स्थित मोहम्मदपुर बुजुर्ग किसान सेवा सहकारी समिति के निदेशक रजनीश कुमार ने शिकायत की थी कि उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के रहने वाले श्याम नारायण यादव पुत्र रामदेव यादव वर्ष 1980 में लक्सर की किसान सेवा सहकारी समिति मोहम्मदपुर बुजुर्ग में तकनीकी अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे। बाद में विभाग ने पदोन्नति कर उन्हें सचिव बना दिया था। आरोप था कि निलंबित सचिव की जन्मतिथि 1957 की है। इस लिहाज से उन्हें वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए था जबकि उन्होंने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी कर जन्मतिथि 1959 की कर ली है। इससे 60 साल के बाद भी वह सेवानिवृत्त नहीं हुए। इसके बाद जिला सहायक निबंधक ने अपर जिला सहकारी अधिकारी आरएस पाल से आरोपों की जांच कराई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की थी। इसके बाद पूर्व सदस्य रजनीश ने पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त की तिथि के बाद उन्होंने किसी समिति में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की है। न ही विभाग से किसी प्रकार का कोई वेतन लिया है। सेवानिवृत्त किया जाना विभाग का कार्य है। मेरे ऊपर लगाए सारे आरोप निराधार और गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्याम नारायण यादव, पूर्व सचिव, सहकारी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed