{"_id":"62ab42a30196f178333f07a3","slug":"car-riders-attacked-with-sticks-roorkee-news-drn414721352","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों पर किया हमला, कार में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों पर किया हमला, कार में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला हेल्प लाइन से घर जा रहे कार सवार युवक पक्ष पर युवती पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। साथ ही कार में तोड़फोड़ कर दी, जिसमें कार सवार घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए। युवक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
ज्वालापुर की शिव विहार कॉलोनी निवासी एक युवक की शादी नवंबर 2021 में रुड़की निवासी एक युवती से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद का मामला रुड़की महिला हेल्पलाइन पहुंचा। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की काउंसिलिंग थी। काउंसलिंग होने के बाद युवक अपनी मां, पिता, मामा, जीजा के साथ कार से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह ईदगाह चौक के पास पहुंचे तो युवती पक्ष के पांच से छह युवकों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर घेर लिया और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही कार में बैठे सभी लोगों को बाहर निकालकर हमला बोल दिया। भीड़ को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में सभी लोग घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।