फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car rider arrested with smack worth thousands

Roorkee News: हजारों की स्मैक के साथ कार सवार गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Car rider arrested with smack worth thousands

विज्ञापन




Iहजारों की स्मैक के साथ कार सवार किया गिरफ्तार
I

Iकार से 14.50 ग्राम स्मैक और तराजू बरामद, मुकदमा किया दर्ज
I

Iमच्छी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था स्मैकI





पुलिस ने एक कार सवार को हजारों की कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। साथ ही युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।




कोतवाली गंगनहर पुलिस को बुधवार की देर शाम सूचना मिली थी कि एक कार सवार युवक स्मैक ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने नेहरू स्टेडियम के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 14.50 स्मैक मिली। पुलिस कार सवार युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि स्मैक के साथ समीर निवासी मोहल्ला पठान चौक लंढौरा, मंगलौर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद की है। पूछताछ में समीर ने बताया कि उसने स्मैक छोटे निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की से खरीदी थी। वह यहां से स्मैक की खरीदारी कर आसपास के क्षेत्र में बेचता है। साथ ही बताया कि कार वह अपने दोस्त यूनुस से मांगकर लाया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्मैक की कीमत करीब 45 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed