{"_id":"61702ef8ff48b007377a2d4b","slug":"car-parked-in-meerut-garage-challan-cut-in-dehradun-roorkee-news-drn393898580","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ गैराज में खड़ी है कार, देहरादून में कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ गैराज में खड़ी है कार, देहरादून में कटा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के गैराज में मरम्मत के लिए गई कार का देहरादून में चालान कटने का मामला प्रकाश में आया है। कार मालिक के घर चालान पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मेरठ पहुंचकर जानकारी ली तो गैराज में कार खड़ी मिली। इस बीच उसने जांच की तो पता चला कि उसकी कार के नंबर पर दूसरी कार चल रही है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सफरपुर निवासी मुखातिब ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पूर्व उन्होंने अपनी कार सही होने के लिए मेरठ के एक गैराज भेजी थी। तभी से कार वहीं खड़ी है। एक सप्ताह पूर्व उनके घर देहरादून से एक चालान डाक के जरिये पहुंचा। पता चला कि कार का देहरादून में ओवर स्पीड में चालान कटा है। वह मेरठ पहुंचे तो गैराज में कार खड़ी मिली। उन्होंने गैराज मालिक से कार देहरादून ले जाने की जानकारी ली तो उसने इनकार कर दिया। उन्होंने देहरादून पहुंचकर पुलिस से जानकारी ली। साथ ही जिस जगह चालान कटा था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए। पता चला कि कोई दूसरी कार उनके कार के नंबर पर चल रही है और उस कार पर नंबर प्लेट भी लगी है। बुधवार को मुखातिब ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।