फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car driver hit PhD student in IIT

आईआईटी में पीएचडी छात्रा को कार ने कुचला, गंभीर

Sat, 09 Jul 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Car driver hit PhD student in IIT
आईआईटी परिसर में पीएचडी की एक छात्रा को कार सवार ने टक्कर मार दी। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। घायल छात्रा को सहपाठियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस छात्रा की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर कार चालक पर केस दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रुचि रानी पत्नी भूपेंद्र निवासी छांवला, नई दिल्ली आईआईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रही है। शुक्रवार रात छात्रा आईआईटी परिसर में सहपाठियों के साथ घूम रही थी। इस बीच एक कार चालक ने छात्रा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सहपाठियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सहपाठियों ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को आईआईटी परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शनिवार को सहपाठी छात्रा को एंबुलेंस में लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। साथ ही छात्रा की ओर से कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार नंबर के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। छात्रा को टक्कर मारने वाला युवक आईआईटी परिसर में ही रहता है और वह सेवानिवृत्त कर्मचारी का बेटा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हो गई है। फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed