{"_id":"62c9bf5cf075f448c92de26b","slug":"car-driver-hit-phd-student-in-iit-roorkee-news-drn416776448","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी में पीएचडी छात्रा को कार ने कुचला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी में पीएचडी छात्रा को कार ने कुचला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी परिसर में पीएचडी की एक छात्रा को कार सवार ने टक्कर मार दी। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। घायल छात्रा को सहपाठियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस छात्रा की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर कार चालक पर केस दर्ज कर रही है।
पुलिस के अनुसार रुचि रानी पत्नी भूपेंद्र निवासी छांवला, नई दिल्ली आईआईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रही है। शुक्रवार रात छात्रा आईआईटी परिसर में सहपाठियों के साथ घूम रही थी। इस बीच एक कार चालक ने छात्रा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सहपाठियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
सहपाठियों ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को आईआईटी परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शनिवार को सहपाठी छात्रा को एंबुलेंस में लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। साथ ही छात्रा की ओर से कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार नंबर के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। छात्रा को टक्कर मारने वाला युवक आईआईटी परिसर में ही रहता है और वह सेवानिवृत्त कर्मचारी का बेटा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हो गई है। फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।