फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car-borne men abducted a young woman.

Roorkee News: युवती को अगवा कर ले गए कार सवार

Fri, 02 Oct 2026 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Car-borne men abducted a young woman.
मंदिर जा रही युवती को कार सवार तीन संदिग्ध अगवा कर अपने साथ ले गए। परिजन ने बाइक से उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार भाग निकले। युवती के पिता ने की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 26 वर्षीय बेटी लक्सर - रुड़की मार्ग पर स्थित मंदिर में रोजाना पूजा करने के लिए जाती है। 29 सितंबर को सुबह 7ः30 बजे भी वह मंदिर में पूजा करने गई थी। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर उनके परिवार के दो युवक बाइक लेकर मंदिर की ओर गए। उन्होंने देखा कि कार सवार तीन युवक उसे कार में बैठा रहे हैं। उन्होंने शोर मचाते हुए पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन कार सवार युवती को अगवा कर कार में बैठाकर तेजी से निकल भागे। इस दौरान परिजन ने कार का नंबर देख लिया। उन्होंने पुलिस से युवती को बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की तलाश में एक पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed