फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Campaign launched in Ganganahar in search of girl child

बच्ची की तलाश में गंगनहर में चलाया सर्च अभियान

Mon, 22 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched in Ganganahar in search of girl child
कलियर गंगनहर में लापता हुई बच्ची को तलाश करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
दो दिन पहले लापता हुई बच्ची की तलाश में पुलिस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) की टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने के चलते अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में झूले वाले और झुग्गियों में रहने वालों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कलियर दरगाह क्षेत्र से दिल्ली निवासी एक महिला की सात साल की बच्ची शनिवार को पार्किंग में झूला झूलने गई थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई थी। मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस बच्ची की गहनता से तलाश कर रही है। सोमवार को एक बार फिर कलियर पुलिस, सीआईयू रुड़की और जल पुलिस की टीम ने पुरानी गंगनहर में बोटिंग कर बच्ची की तलाश की। साथ ही आसपास की झुग्गियों और जंगल में सर्च अभियान चलाया। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हए, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। पुलिस ने झूले वालों से गहनता से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बच्ची के लापता होने के बाद तरह-तरह की आशंका जताई जा रही हैं। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि बच्ची की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed