{"_id":"695bc2682bf1ecbf530bed66","slug":"campaign-against-illegal-mining-two-tractor-trolleys-seized-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-149131-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अवैध खनन के खिलाफ अभियान, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अवैध खनन के खिलाफ अभियान, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज
Mon, 05 Jan 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 05 Jan 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ अभियान, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज
भगवानपुर। क्षेत्र में सोलानी नदी में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने और बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार दयाराम के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में की गई। ग्रामीणों ने पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल व तहसील प्रशासन को शिकायत की थी कि ग्राम मक्खनपुर, सिसोना, मंडावर, चोल्ली शाहबुद्दीनपुर, शाहपुर, लव्वा, गींशहीदपुर, खुब्बनपुर सहित अन्य गांवों के पास से बहने वाली सोलानी नदी में खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहे हैं जिससे सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ढोने की भी शिकायतें सामने आई थीं। सोमवार को छावा मारने के दौरान खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका गया। वाहन चालकों की ओर से खनन से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके जिस पर दोनों वाहनों को तहसील लाकर सीज कर दिया गया। तहसीलदार दयाराम ने बताया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।