{"_id":"637534b452178e38bd4eda2f","slug":"by-working-for-10-hours-giving-wages-of-eight-roorkee-news-drn4283533176","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों की समस्याएं सुनने पर निर्माणाधीन फैक्ट्री स्वामी पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों की समस्याएं सुनने पर निर्माणाधीन फैक्ट्री स्वामी पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर ब्लॉक सभागार में भवन संन्निर्माण एवं असंगठित कर्मकारों की समस्याओं के निदान के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम हुआ। निरीक्षण के दौरान मजदूरों ने बताया कि दस घंटे काम कराकर आठ घंटे की मजदूरी दी जाती है। उनका कोई कार्ड नहीं बनवाया गया है। इसके बाद निर्माणाधीन फैक्टरी के मालिक को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
केंद्रीय सदस्य हंसराज अकेला ने बुधवार को कार्यक्रम के बाद औद्योगिक क्षेत्र की एक निर्माणाधीन फैक्टरी का निरीक्षण किया। मजदूरों ने बताया कि उन्हें मेडिकल सुविधा नहीं मिल रही है और रहने के लिए आवास भी नहीं है। श्रमिक कार्ड भी नहीं बनवाया गया है। उन्हें दस घंटे मजदूरी कराते हैं और आठ घंटे की मजदूरी देते हैं। इसके बाद केंद्रीय सदस्य ने श्रमिक विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन फैक्टरी स्वामी को नोटिस देकर कार्रवाई करें।
इससे पूर्व ब्लॉक सभागार में श्रमिकों ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। इससे निर्माण कार्य के दौरान श्रमिक की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी और केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज, श्रम परिवर्तन अधिकारी धर्मराज सहायक, श्रमायुक्त सरताज सिंह राघड़, प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चंद कुरील, सिंटू कुमार, बालचंद, सुखबीर सिंह, मंसूर, प्रमोद शर्मा, बबली आदि मौजूद रहे।