फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Businessmen protest against taking way out of vegetable market

सब्जी मंडी से रास्ता निकालने के विरोध में व्यापारी

Thu, 05 Mar 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Businessmen protest against taking way out of vegetable market
लक्सर। सब्जी मंडी के व्यापारियों ने एसडीएम से मुलाकात कर मंडी से रेलवे स्टेशन तक निकाले जाने वाले रास्ते का विरोध किया। उनका कहना था कि अगर सब्जी मंडी को हटाकर रेलवे स्टेशन तक रास्ता बनाया जाना है तो नगर पालिका प्रशासन उन्हें दूसरे स्थानों पर दुकान उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लक्सर कस्बे में रेलवे लाइन के निकट कई दशकों पुराना पुरानी सब्जी मंडी स्थित है, लेकिन तहसील प्रशासन और रेलवे विभाग कुछ दिनों से ओवर ब्रिज के नीचे से रेलवे स्टेशन तक रास्ता ले जाने की तैयारी में लगा हुआ है। इन दोनों विभागों की कार्रवाई से व्यापारियों की चिंता बढ़ी हुई है। इसी के संबंध में बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी के अनेक व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता के साथ लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम पूरण सिंह राणा से मुलाकात की। व्यापारियों का कहना था कि जहां उनकी दुकानें हैं, यह बाजार लगभग पिछले 80 वर्षों से लगता आ रहा है। इस बाजार को लगाने के लिए उन्हें भी सीमली ग्राम पंचायत द्वारा जमीन उपलब्ध कराई गई थी। बताया कि इन दुकानों को लेकर उनका रेलवे विभाग के साथ कई वर्षों तक मुकदमा चला था, लेकिन बाद में कोर्ट ने व्यापारियों के पक्ष में फैसला दिया था। उनका कहना था कि अगर तहसील प्रशासन उनकी दुकानें हटाकर वहां से रास्ता निकालना चाहता है तो नगरपालिका उन्हें कस्बे में किसी दूसरे स्थान पर दुकानें बनाकर दे। इसके बाद एसडीएम पूरण सिंह राणा ने नगर पालिका प्रशासन के साथ बातचीत कर मामले का हल निकालने का भरोसा व्यापारियों को दिया है। मुलाकात करने वालों में गौरव शर्मा, नीरज कुमार, भूरा, नसीम, रियासत, हसरत, सतनाम, संजय कुमार, नरेश गोयल, अशरद अली व पंकज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed