फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Businessman's house was broken into in broad daylight and cash and jewellery were stolen

Roorkee News: दिनदहाड़े व्यापारी के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी

Fri, 20 Jun 2025 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Businessman's house was broken into in broad daylight and cash and jewellery were stolen
रुड़की। रामनगर में बीड़ी के थोक व्यापारी के घर दिनदहाड़े चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय व्यापारी दुकान पर गए थे, जबकि पत्नी भी कहीं बाहर गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। बताया गया है कि सीसीटीवी में बदमाश नजर आ रहे हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी कमल बत्रा बीड़ी के थोक व्यापारी हैं और मेन बाजार में उनका प्रतिष्ठान है। कमल बत्रा के परिवार के सदस्य फिलहाल एक रिश्तेदारी में गए हैं और वह घर पर अकेले थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह ताला लगाकर दुकान बीटीगंज चले गए थे। जब वह दोपहर में घर पर लंच करने आए तो घर के ताले टूटे पाए। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उनके द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की और उसके बाद आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। वहीं पीड़ित ने बताया कि चोर मेन गेट से घर में घुसे और इसके बाद अंदर के चैनल का ताला तोड़ा। फिर कमरे का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगाें ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed