फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bus collision killed the teacher , wife injured

बस की टक्कर से शिक्षक की मौत, पत्नी बच्चे घायल

Sat, 13 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Sat, 13 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

रुड़की-सहारनपुर मार्ग पर एक फैक्ट्री की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पौड़ी गढ़वाल के शिक्षक सुभाष चंद्र खर्कवाल की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। भगवानपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही बस कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के पकसौला गांव निवासी शिक्षक सुभाष चंद्र अपनी कार से पत्नी तिरुआ और दो बच्चों के साथ सहारनपुर जा रहे थे। भगवानपुर से गागलहेड़ी होते हुए सहारनपुर जाने वाले मार्ग पर रायपुर के निकट एक फैक्ट्री की बस ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने दौड़कर कार से शिक्षक और उनके परिवार को बाहर निकाला। इस बीच आरोपी ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय सुभाष चंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उनकी पत्नी तिरुआ और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ सूर्यभूषण नेगी, चौकी प्रभारी डीपी काला ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए आरोपी ड्राइवर की बस कब्जे में ली। एसओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिक्षक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed