फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bulldozer Demolishes Illegal Plotting on Six Bighas of Land in Dhandera

Roorkee News: ढंडेरा में छह बीघा की अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर

Sat, 11 Apr 2026 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer Demolishes Illegal Plotting on Six Bighas of Land in Dhandera
नगर पंचायत ढंडेरा क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ प्राधिकरण ने शुक्रवार को कार्रवाई कर लगभग छह बीघा भूमि बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पानी की टंकी के पास उस समय की गई जब प्राधिकरण की शाखा कार्यालय रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से प्लाटिंग से संबंधित निर्माण एवं विकास कार्यों को हटाया गया।
विज्ञापन


एचआरडीए अधिकारियों के अनुसार जितेन्द्र राणा एवं अन्य लोगों ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बड़े स्तर पर प्लाॅटिंग विकसित की जा रही थी। शिकायत मिलने और जांच के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और प्रशासनिक टीम ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर कार्रवाई संपन्न कराई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अवैध निर्माण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




प्राधिकरण का कहना है कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति निर्माण कार्यों की शिकायतें मिल रही हैं जिनपर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील है कि किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed