फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   B.Tech and 12th pass friends became thieves to satisfy their drug addiction

Roorkee News: नशे की लत पूरा करने के लिए बीटेक और 12वीं पास दोस्त बने चोर

Sun, 24 Nov 2024 03:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
B.Tech and 12th pass friends became thieves to satisfy their drug addiction
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iपुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, दोनों के पास से चोरी की बैटरी बरामद
I
I
I
Iनशे की लत पूरा करने के लिए बीटेक और 12वीं पास दो दोस्तों ने अपराध की राह पकड़ ली। दोनों ने एक कार से बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बैटरी बरामद की है। साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को आशीष कुमार सैनी निवासी गांव सैदपुर, थाना भगवानपुर ने 17 नवंबर को तहरीर दी थी। बताया था कि वह किसी काम से जादूगर रोड पर आए थे। वह अपनी कार खड़ी करके काम से चले गए। कुछ देर बाद वह वापस आए तो कार का बोनट खुला हुआ था। उन्होंने बोनट उठाकर देखा तो बैटरी गायब थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे।
विज्ञापन

I
I
I
Iइस बीच दो संदिग्ध कैद हो गए थे। तभी से पुलिस उनकी पहचान कर रही थी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सोनाली पार्क के पास बीच वाली गंगनहर पटरी हनी कश्यप निवासी पश्चिम अंबर तालाब, रुड़की और अतुल उर्फ लालटेन निवासी पुरानी तहसील, रुड़की को बैटरी चोरी में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दोनों के पास से चोरी की बैटरी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। उन्होंने बताया कि अतुल बीटेक और हनी 12वीं पास है। नशे की लत पूरा करने के लिए दोनों ने बैटरी चोरी की थी। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed