फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BSP will be stronger than ever in Uttarakhand

उत्तराखंड में पहले से भी ज्यादा मजबूत होगी बसपा: गौतम

Tue, 18 Aug 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
BSP will be stronger than ever in Uttarakhand
रुड़की। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश गौतम ने दावा किया कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को वापस साथ लाकर तथा युवा साथियों को जोड़कर बसपा को फिर से उत्तराखंड में मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पहले से भी ज्यादा मजबूत होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला से वार्ता में नरेश गौतम ने कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उत्तराखंड से उनका पुराना नाता है क्योंकि संयुक्त उत्तर प्रदेश रहते समय वह यहां काफी सक्रिय रहे हैं और सभी लोगों से उनका मेल मिलाप है। उन्होंने दावा किया कि जल्दी ही बड़ी संख्या में ऐसे कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होंगे, जिनका पार्टी से पुराना संबंध रहा है और वे बसपा से जुड़कर ही समाजसेवा और राजनीति करना चाहते हैं।
विज्ञापन

नरेश गौतम ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने के लिए संघर्षरत है। उत्तराखंड के सभी जनपदों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने दावा किया कि बसपा के नेतृत्व में ही विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है तथा मजबूत और पारदर्शी सरकार बन सकती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसा ही देखने को मिलेगा। भीम आर्मी के बढ़ते प्रभाव को नकारते हुए उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में सभी वर्गों के लोग बसपा के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed