{"_id":"691f5486e21528e51403b3d4","slug":"bridges-and-roads-choked-with-traffic-jams-school-children-stuck-roorkee-news-c-5-1-drn1027-839325-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जाम से हांफे पुल और सड़कें, फंसे रही स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जाम से हांफे पुल और सड़कें, फंसे रही स्कूली बच्चे
विज्ञापन
सिविल अस्पताल का निरीक्षण करती टीम। संवाद
नए पुल से लेकर चंद्रपुरी तक बृहस्पतिवार को भारी जाम लगा रहा। इस दौरान स्कूली बस और दोपहिया वाहन से घर जा रहे बच्चे भी फंसे रहे। करीब डेढ़ तक लोग परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
शहर में जाम आए दिन की समस्या बन रहा है। जिम्मेदार महज बैठकों में प्लान बनाने और दिशा-निर्देश जारी करने तक सीमित हैं। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। नतीजतन हर दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में वाहनों के पहिये थम रहे हैं।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे नए पुल पर भारी जाम लगा। इस दौरान कारें, स्कूल बस और दोपहिया वाहन फंस गए। रेंग-रेंगकर खिसकते वाहनों के कारण आधा किलोमीटर की दूरी पार करने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लग गया। यह स्थिति दुर्गा चौक से लेकर चंद्रपुरी रिक्शा स्टैंड तक बनी रही। लोगों ने बताया कि इस जगह पर अक्सर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
शहर में इन स्थानों लगता है ज्यादा जाम
- नगर निगम पुल पर
- कलियर अड्डे पर
- बीटी गंज बाजार
- मेन बाजार
- बीएसएम तिराहे से आजाद नगर चौक
- आजाद नगर चौक से पनियाला रोड पर
- सिविल लाइंस बाजार
- मलकपुर चुंगी