फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   boyfriend slap the Girlfriend. 

प्रेमिका को जड़ा थप्पड़ तो खानी पड़ी हवालात की हवा 

Wed, 06 Apr 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 06 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
boyfriend slap the Girlfriend. 
जेल

प्रेमी-प्रेमिका की बातों-बातों से तकरार पर प्रेमी ने प्रेमिका को थप्पड़ जड़ दिया। इससे उसे हवालात की हवा खानी पड़ी। शहर की दो अलग-अलग कालोनियों में रहने वाले युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग को देखते हुए दोनों के परिजनों ने उनका रिश्ता तय कर दिया था, मगर महीने भर पहले उनका रिश्ता टूट गया। 

विज्ञापन


प्रेमी के परिजनों की मानें तो युवती ने उनके बेटे को एक बार मिलने की बात कहकर आईआईटी में बुलाया। यहां दोनों के बीच कहासुनी होने पर युवक ने पूर्व प्रेमिका को थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप युवती ने बेटे को झूठा फंसाया
आरोप के मुताबिक पहले से मुस्तैद युवकों ने प्रेमी को बुरी तरह पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती ने उनके बेटे को झूठा फंसाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा छुड़ाने के लिए उन्होंने युवती के परिजनों से माफी भी मांगी। देर शाम तक उनके बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। वहीं कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed