फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bonfires will be lit at major places from today

Roorkee News: आज से प्रमुख स्थानों पर जलने लगेंगे अलाव

Sat, 13 Dec 2025 05:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Bonfires will be lit at major places from today
नगर पालिका प्रशासन ने लकड़ी खरीद के बाद लागू की व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। बढ़ती सर्दी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने नगर में अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है।हालांकि अभी कुछ प्रमुख स्थानों पर ही अलाव जलाए जाएंगे। अगले कुछ दिनों में नगर में निर्धारित सभी स्थानों पर अलाव जलने शुरू हो होंगे।

इन दिनों दिन के समय धूप निकल रही है। लेकिन रात के समय सर्दी होने लगी है। सर्दियों में राहगीरों, बेघर लोगों और बेजुबानों के लिए नगर पालिका प्रशासन नगर में अलाव की व्यवस्था करता है। सर्दियों के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन की ओर से अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए निविदा जारी की गई थी। लकड़ी उपलब्ध होने के बाद निकाय प्रशासन ने फिलहाल रेलवे स्टेशन परिसर और बस अड्डा सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रविवार से अलाव जलाने की व्यवस्था की है। सर्दी बढ़ने पर नगर में निर्धारित सभी स्थानों पर अलाव जलने शुरू हो जाएंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि निविदा के बाद लकड़ी की खरीद कर ली गई है। रविवार से नगर में प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। सर्दी बढ़ने के साथ ही नगर में सभी प्रमुख मार्ग, चौराहे और कॉलोनी में अलाव जलाने की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed