फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Body of youth missing for 11 days found in the forest

Roorkee News: 11 दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला

Sat, 27 Jun 2026 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for 11 days found in the forest
शेरपुर बेला गांव निवासी 37 वर्षीय प्रमोद का 11 दिन बाद उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित वन विभाग की भूमि में संदिग्ध परिस्थिति में क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। विधायक उमेश कुमार शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रमोद हरियाणा के एक व्यक्ति के यहां नौकरी करता था। उसने बिजनौर के कुंदनपुर टीप क्षेत्र में जमीन ले रखी है। वह 16 जून को घर से काम पर गया था और उसी शाम फोन कर अपने वहां पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता था। शनिवार सुबह तलाश के दौरान उसका शव वन क्षेत्र में अलग-अलग हिस्सों में पड़ा मिला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को जंगली जानवरों के नोचें जाने की आशंका है हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि प्रमोद की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed