फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Board exams from today, 114 exam centers ready

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं आज, 114 परीक्षा केंद्र तैयार

Sun, 27 Mar 2022 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Board exams from today, 114 exam centers ready
जिले में आज से 114 परीक्षा केंद्रों पर उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहला पेपर हिंदी का होगा। परीक्षाएं नकल विहीन कराए जाने के लिए राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर सचल दस्ते बनाए गए हैं। परीक्षाएं आगामी 19 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। छात्रों का रिजल्ट पूर्व में दी गई परीक्षाओं के आधार पर घोषित किया गया था। इस बार कोरोना महामारी कम होने पर शिक्षा विभाग ने परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया। आज यानी 28 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए हरिद्वार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत व संस्थागत के 41,870 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिले में 114 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 19 संवेदनशील और नौ अति संवेदनशील केंद्र हैं। विभाग की इन केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर सचल दस्ते बनाए गए हैं। ये दस्ते एक-एक कर सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा विद्यालय की आंतरिक सचल टीम भी बनाई गई है। ये भी परीक्षार्थियों पर विशेष नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक हाईस्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे होगी जिसमें 12वीं के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोनों कक्षाओं का पहला पेपर हिंदी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन
बोर्ड परीक्षा में कोरोना महामारी के लिए बनाए गए सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। परीक्षा देने आने वाले हर छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। छात्रों के हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। बिना मास्क छात्रों को परीक्षा कक्ष में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को दो गज की दूरी के हिसाब से ही बैठाया जाएगा।
पंजीकृत छात्रों का ब्योरा
कक्षा संस्थागत व्यक्तिगत योग
हाईस्कूल 22114 735 22849
इंटरमीडिएट 17998 1023 19021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed