फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   blown 40 thousand from the account by changing the atm card

एटीएम कार्ड बदलकर युवती के खाते से 40 हजार उड़ाए

Sat, 14 Aug 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
blown 40 thousand from the account by changing the atm card
साइबर ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर युवती के खाते से 40 हजार रुपये साफ कर दिए। युवती के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित लाठरदेवा शेख गांव निवासी मुस्तकीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी तरन्नुम का खाता भारतीय स्टेट बैंक मोहनपुरा में है। 10 अगस्त को करीब 11 बजे वह मंगलौर कस्बा स्थित लंढौरा रोड पर एक एटीएम से रुपये निकालने गई थी। उसने मशीन में कार्ड लगाया तो वह फंस गया। काफी प्रयास करने के बाद भी वह नहीं निकला। इस बीच एक युवक ने कार्ड निकालने में मदद करने की बात कही। इस बीच उसने कार्ड निकालते हुए कार्ड बदल दिया और दूसरा कार्ड दे दिया। इस बीच युवक ने बेटी से कार्ड के पिनकोड की भी जानकारी ले ली। कार्ड मिलने के बाद बेटी घर वापस आ गई। इसके बाद खाते से छह बार में 41,255 निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आए तो खाते से रकम निकाले जाने का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उसकी पहचान कर तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed