फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bloody struggle and firing over farm irrigation

Roorkee News: खेत की सिंचाई को लेकर खूनी संघर्ष और फायरिंग

Tue, 25 Apr 2023 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bloody struggle and firing over farm irrigation
रजवाहे से खेत की सिंचाई करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। विवाद में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें पिता-पुत्र और एक अन्य गोली लगने से घायल हो गए। साथ ही दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को भी चोटें आईं हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव थिथकी निवासी धर्मपाल और यशपाल के पास-पास में ही खेत हैं। मंगलवार सुबह दोनों पक्ष के लोग खेत की सिंचाई करने गए थे। इस बीच रजवाहे से पहले अपने-अपने खेत की सिंचाई करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि सूचना पर गांव से दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि यशपाल पक्ष की ओर से तमंचे से धर्मपाल, उसके पुत्र प्रियंकू और रमन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में यशपाल भी घायल हो गया। वहीं, गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




वहां से डॉक्टरों ने रमन और यशपाल की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी देहात एसके सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। साथ ही पुलिस को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि रमन के भाई रंधावा की ओर से दूसरे पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

थिथकी गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार दोपहर फ्लैग मार्च किया। साथ ही दोनों पक्षों के घर के बाहर दो-दाे पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed