फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Blood now not stray Timardar

अब ब्लड के लिए नहीं भटकेंगे तीमारदार

Sun, 18 Dec 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sun, 18 Dec 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों के लिए ब्लड का इंतजाम करने के लिए तीमारदारों को अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक जनवरी से ब्लड बैंक रुड़की ऑनलाइन होने जा रहा है। इससे कोई भी मोबाइल यूजर ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता एवं ग्रुप सहित जान सकेगा।
विज्ञापन


भर्ती मरीज के तीमारदारों को जैसे ही चिकित्सक खून की आवश्यकता बताते हैं तो तीमारदार घबरा जाते हैं। वह परेशान हो जाते हैं कि अब ब्लड के लिए कहां जाएं। इसके लिए तीमारदारों को रुड़की ब्लड बैंक की दौड़ लगानी पड़ती है। किसी वजह से यहां कर्मी न मिले या फिर बैंक पर ताला लटका हो तो और भी मुश्किल हो जाती है। इस भाग-दौड़ में काफी समय बर्बाद हो जाता है। ब्लड न होने की स्थिति में तीमारदारों को हरिद्वार या फिर देहरादून की ओर भागना पड़ता है। ऐसे में मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है। लेकिन, अब एक जनवरी से इन बातों में समय बर्बाद नहीं होगा। मरीज को यदि ब्लड की जरूरत पड़ती है तो तीमारदार अपने मोबाइल से सीधे ‘ई-रक्तकोष‘ के एप्स जाकर ब्लड बैंक रुड़की में ब्लड की उपलब्धता जान सकेगा। इस एप्स में किस ग्रुप की कितनी ब्लड यूनिट मौजूद है। इसकी पूरी डिटेल रहेगी। साथ ही संबंधित चिकित्सक और कर्मचारी के मोबाइल नंबर आदि भी होंगे। जरूरत पड़ने पर तुरंत फोन कर ब्लड रखने की बात कर सकते हैं। यदि मरीज के ग्रुप का ब्लड नहीं है तो तीमारदार बीना समय बर्बाद किए अन्य ब्लड बैंक जा सकता है।
विज्ञापन



ऑनलाइन ही भरे जाएंगे फार्म
ब्लड बैंक रुड़की में जो भी डोनर ब्लड देगा या फिर जो ब्लड लेगा। उसकी पूरी एंट्री ऑनलाइन फीड होगी। इसमें पूरी डिटेल दी जाएगी। इस
के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।  

केंद्र सरकार की है योजना
रुड़की। ब्लड बैंकों को ऑनलाइन करने की योजना केंद्र सरकार की है। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद अपने मोबाइल से ही ब्लड बैंक में मौजूद ब्लड और उसके ग्रुप के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य में आएगी पारदर्शिता
ब्लड बैंक के ऑनलाइन होने से काम पारदर्शिता भी आएगी। कोई भी बैंक में मौजूद ब्लड  के बारे में जान सकेगा। ऐसे में इस तरह की शिकायतों पर विराम लग जाएगा कि बैंक से उसे ब्लड नहीं मिल पाया।

ब्लड बैंक को ऑनलाइन करने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। बैंक कर्मियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक जनवरी से ब्लड बैंक ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

डा. रजत शर्मा, प्रभारी, ब्लड बैंक, सिविल अस्पताल रुड़की।

घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें
 पीड़ित को अब किसी भी शिकायत के लिए प्रार्थना-पत्र बनाकर संबंधित कार्यालय में देने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेगी।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया कि तहसील रुड़की को हाईटेक किया जा रहा है। इसी दिशा में एक ऐप तैयार किया गया है। इसमें कोई भी व्यक्ति पेयजल, सड़क परिवहन, नगर निगम, चिकित्सा, सिंचाई आदि सहित किसी भी विभाग से जुड़ी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेगी। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने रोशनाबाद में पब्लिक रिड्रेसल सेल, जन शिकायत निस्तारण सेल के नाम से ऐप बनाए गए हैं। जो भी व्यक्ति इसमें शिकायत दर्ज कराएगा। वह उसके स्टेटस का प्रिंट भी ले सकता है। शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई उसका स्टेटस जानने के लिए शिकायत संख्या और दर्ज मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed