फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BKU will siege CM's residence one day: Shastri

एक को सीएम आवास का घेराव करेगी भाकियू : शास्त्री

Thu, 19 Sep 2024 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
BKU will siege CM's residence one day: Shastri
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर चल रहे धरने के दौरान आगामी एक अक्तूबर को सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी दी। कहा कि किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांगें पूरी नहीं होने के चलते यूनियन को यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




भाकियू टिकैत का किसानों की मांगों को लेकर ऊर्जा निगम अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर चल रहा धरना रिमझिम बारिश के बीच भी जारी रहा। यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद किसानों को मुफ्त बिजली नहीं दी जा रही है। उन्होंने किसानों को ट्यूबवेलों पर निशुल्क बिजली दिए जाने की मांग की। इसके अलावा गन्ना मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
विज्ञापन


किसानों के घरों पर किसी भी स्थिति में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएं। किसानों को वार्षिक मिलने वाली किसान निधि छह हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की जाए। इसके साथ ही इकबालपुर चीनी मिल पर चल रहा किसानों का बकाया ब्याज सहित वापस कराया जाए। कहा कि इन मांगों को लेकर यूनियन आगामी एक अक्तूबर को सीएम आवास का घेराव करेगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से इस घेराव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर सुबा सिंह ढिल्लो, रणजीत सिंह, साहब सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सोनू, नवजीत सिंह, प्रीतम सिंह, हरविंदर सिंह, जोगा सिंह, सुक्रांत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed