फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP workers' workshop held in Kunja Bahadurpur

Roorkee News: कुंजा बहादुरपुर में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला

Sat, 21 Mar 2026 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
BJP workers' workshop held in Kunja Bahadurpur
कुंजा बहादुरपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के दौरान व्यक्तित्व विकास आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शहीद स्मारक स्थल कुंजा बहादुरपुर में भगवानपुर मंडल कार्यशाला में उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता सुशील त्यागी ने परीक्षार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कार्यकर्ताओं का जो विशाल स्वरूप हमें दिखाई दे रहा है। वह भाजपा के प्रति कार्यकर्ताओं की सच्ची निष्ठा का परिणाम है। कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं में समर्पण की भावना, संगठन निष्ठ,गुणवत्ता संपन्न, व्यक्तित्व विकास के गुण सीखकर पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी हैं। कार्यशाला के माध्यम से शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक व आध्यात्मिक क्षमता को मजबूती देना है। कार्यशाला में लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। शनिवार दोपहर तीन बजे से शुरू हुई कार्यशाला का समापन रविवार को किया जाएगा। सभी प्रशिक्षु रात्रि में कार्यक्रम स्थल पर ही विश्राम करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, जिला अध्यक्ष मधु सिंह, डॉ रामपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, मधुप त्यागी, जितेंद्र, मुकुल, प्रमोद कुमार व राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed