फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP ticket to contest elections: Batra

भाजपा के टिकट से लड़ेंगे चुनाव: बत्रा

Tue, 29 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 29 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP ticket to contest elections: Batra
प्रदीप बत्रा - फोटो : amar ujala

रुड़की। बगावत के बाद पहली बार मीडिया से रू-ब-रू हुए प्रदीप बत्रा ने दावा किया कि निर्वतमान प्रदेश सरकार से सिर्फ नौ विधायक असंतुष्ट नहीं थे बल्कि ऐसे विधायकों व मंत्रियों की संख्या 15 से ज्यादा है। बत्रा ने कहा कि प्रीतम सिंह चौहान गृहमंत्री रहते हुए भी किसी दारोगा का तबादला नहीं करवा पा रहे थे। विजय बहुगुणा को लंबे समय से सोनिया व राहुल गांधी ने मिलने का समय नहीं दिया। यही कारण है कि नौ विधायकों को बगावत के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि वह अगला चुनाव भाजपा के टिकट पर रुड़की से लडे़ंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन लगने के बाद बत्रा रुड़की पहुंचे। सोमवार को कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि 18 मार्च के बजट में रुड़की का कहीं जिक्र तक नहीं था। लगातार उपेक्षा से तंग आकर उन्होंने यह फैसला लिया। बत्रा ने कहा कि प्रदेश में यदि भाजपा सरकार बनाती है तो वह उसे अपना समर्थन देंगे। दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर रुड़की से चुनाव लडे़ंगे। पहले से टिकट की दौड़ में शामिल पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन को लेकर बत्रा का कहना है कि भाजपा ने सोच समझकर ही सभी नौ विधायकों को टिकट का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


कुंजवाल पर भी निशाना साधा
पत्रकारों से बातचीत में प्रदीप बत्रा ने गोविंद सिंह कुंजवाल पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि कुंजवाल विधानसभा में हरीश रावत के सचिव के रूप में काम कर रहे थे। 18 मार्च को सरकार के अल्पमत में आने से उसके बाद के तमाम आदेश स्वत: निरस्त हो गए हैं। सदस्यता समाप्त करने को लेकर पत्र पर हस्ताक्षर पुरानी तारीख में किए गए थे। अधिवक्ताओं को यह पत्र राष्ट्रपति शासन लगने के बाद रिसीव कराया गया जो कि पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed