फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP's vote percentage decreased in six seats

छह सीटों पर भाजपा का वोट प्रतिशत घटा

Sun, 12 Mar 2017 10:10 PM IST
अंकित कुमार गर्ग रुड़की
अंकित कुमार गर्ग रुड़की Updated Sun, 12 Mar 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव (लोस) में मिलने वाला वोट पार्टी का कैडर वोट माना जाता है। वर्ष 2014 के लोस चुनाव में जिले की विभिन्न सीटों पर भाजपा को मिले वोटों की तुलना इस विधानसभा चुनाव (विस) से करें तो दिलचस्प आंकड़े निकलकर सामने आ रहे हैं। लोस के मुकाबले इस बार छह सीटों पर भाजपा का वोट प्रतिशत घटा है, बावजूद इसके भाजपा ने इनमें से चार सीटें जीती हैं। जबकि जिन पांच सीटों पर वोट प्रतिशत बढ़ा है उनमें भी चार सीटें भाजपा की झोली में आई और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

लोस चुनाव के दौरान विधानसभावार भाजपा को मिले वोटों का इस चुनावों में मिले मतों से मिलान करें तो पता चलता है कि भाजपा का वोट प्रतिशत पांच सीटों पर बढ़ा है। इनमें खानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक चैंपियन को 53192 वोट मिले हैं। जबकि लोस चुनाव में इस सीट पर सांसद निशंक को 47152 मत मिले थे। हरिद्वार ग्रामीण सीट पर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। इस चुनाव में यतीश्वरानंद को 44964 मत मिले हैं, जबकि लोस चुनाव में इस सीट पर भाजपा को 38551 वोट मिले थे। भगवानपुर सीट से लोस चुनाव में भाजपा को 33573 मत मिले थे जबकि इस चुनाव में 42369 मत मिले हैं। हालांकि यह सीट भाजपा जीत नहीं पाई है। रानीपुर और हरिद्वार सीट पर भी भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन


रानीपुर सीट पर लोस चुनाव के मुकाबले भाजपा को करीब चार हजार, हरिद्वार सीट पर करीब साढ़े तीन हजार मत ज्यादा मिले हैं। रुड़की सीट पर भाजपा को लोस चुनाव में 42266 मत मिले थे। जबकि इस चुनाव में 40 हजार वोट पड़े। मंगलौर सीट से भाजपा को लोस चुनाव में 26259 मिले जबकि इस विस चुनाव में 16964 वोट मिले हैं। लक्सर सीट पर लोस चुनाव में 32224 के मुकाबले 25248 मत मिले हैं। पिरान कलियर सीट से भाजपा को लोस चुनाव में 30260 मत मिले, जबकि इस चुनाव में 27894 मत मिले हैं। इसके अलावा झबरेड़ा सीट से लोस चुनाव में 36322 मत मिले। जबकि इस चुनाव में भाजपा को 32146 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवानपुर में ज्यादा वोट लेकर भी हार गई भाजपा
इसे किस्मत का खेल कहें या फिर समीकरणों का खेल। भगवानपुर सीट पर देवर-भाभी के बीच हुई जंग में भाजपा प्रत्याशी लोकसभा चुनाव से ज्यादा वोट पाने में कामयाब रहे, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस के टिकट पर लड़ी भाभी ममता राकेश को मात नहीं दे पाई। इस सीट पर लोस 2014 के चुनाव में भाजपा को 33557 वोट मिले थे। जबकि इस विस चुनाव में भाजपा के सुबोध राकेश ने करीब नौ हजार से अधिक वोट झटकते हुए 42369 मत प्राप्त किए।। हालांकि यहां कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने भी लोस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत को मिले 37843 मतों से ज्यादा 44882 वोट हासिल कर जीत हासिल करने में कामयाबी पाई है।

यहां कम वोट लेकर भी जीत गई भाजपा
लोस चुनाव के मुकाबले जिन छह सीटों पर भाजपा का वोट प्रतिशत गिरा है। उनमें से चार सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल करने में कामयाबी पाई है। इनमें रुड़की, लक्सर, झबरेड़ा, ज्वालापुर की सीट शामिल है। इन सीटों पर लोस चुनाव के मुकाबले भाजपा को रुड़की में करीब दो हजार, लक्सर में सात हजार, झबरेड़ा में चार हजार, ज्वालापुर में दो हजार वोट कम मिले हैं।


छह सीटों पर कांग्रेस ने भी बनाई बढ़त
चुनावी समीकरण कई बार बढ़े हुए वोट प्रतिशत में भी प्रत्याशियों को मात दे देती है। ऐसा ही कुछ जिले की छह सीटों पर कांग्रेस के साथ देखने को मिल रहा है। रुड़की विधानसभा की बात करें तो यहां कांग्रेस के सुरेश चंद जैन करीब साढ़े 12 हजार के बड़े अंतर से हारे हैं। जबकि जैन को इस सीट पर लोकसभा में कांग्रेस को मिले 23915 वोट के मुकाबले 3543 वोट अधिक मिले हैं। इसके अलावा कांग्रेस को विगत लोस चुनाव के मुकाबले मंगलौर में करीब ढाई हजार, झबरेड़ा में दो हजार, भगवानपुर में सात हजार, रानीपुर में साढ़े चार हजार और हरिद्वार सीट पर करीब तीन हजार अधिक मत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed