फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP OBC Morcha protests against Rahul Gandhi's statement

Roorkee News: राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदर्शन

Sat, 23 May 2026 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
BJP OBC Morcha protests against Rahul Gandhi's statement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा रुड़की ने चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन




कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर की गई टिप्पणी करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाली है। जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और विकास की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस भ्रम व विवाद फैलाने का काम कर रही है। जिला महामंत्री सागर गोयल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा उनके संस्कारों को दर्शाती है। जिला महामंत्री अक्षय प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। इस अवसर पर राजबीर कश्यप, आदित्य रोड, विकास प्रजापति, जसबीर पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा और ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed