फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP is strengthening the country with youth leadership: Vaibhav

युवा नेतृत्व से भाजपा देश को कर रही मजबूत: वैभव सिंह

Sun, 19 Sep 2021 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP is strengthening the country with youth leadership: Vaibhav
रुड़की। भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में युवा नेता को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना चाहती है। युवा मोर्चा देशभर में खेल संसाधनों को विकसित कर रहा है। साथ ही युवा नेतृत्व को चिह्नित कर पार्टी के रूप में प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है ताकि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से खेल और राजनीति समेत सभी क्षेत्रों में राष्ट्र को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन

रविवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक, प्रदेश मंत्री सागर गोयल, गौरव त्यागी और नितिन परमार ने राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से विशेष अभियान की शुरुआत की गई है, जो सात अक्तूबर को उनके प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यकाल के 20 वर्ष पूरे होने तक चलेगा।
विज्ञापन

इसके तहत विभिन्न राज्यों में भ्रमण कर केंद्र सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान की समीक्षा कर इन्हें गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा खेल गतिविधियों को मजबूत करने के लिए शहर और गांवों में स्टेडियम के निर्माण पर जोर दे रहा है। साथ ही ग्रामीण और शहरों में युवाओं को चिह्नित कर राजनीति व खेल के क्षेत्र में पार्टी के रूप में प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के रूप में युवा चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर यह साफ कर दिया है कि भाजपा ही युवाओं की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed