फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP government is taking away the rights of the poor: Chandrasekhar

गरीबों का हक छीन रही है भाजपा सरकार: चंद्रशेखर

Wed, 06 Jan 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP government is taking away the rights of the poor: Chandrasekhar
भगवानपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित आंबेडक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते भीम आ - फोटो : ROORKEE
भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। सरकार गरीब लोगों का हक छीनकर बड़े लोगों को दे रहेे है। उन्होंने लोगों से पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सिकंदरपुर स्थित आंबेडकर पार्क में चंद्रशेखर आजाद ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज गरीब परेशान है। गरीब को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने गरीबों का हक छीना है। भाजपा के राज में सबसे अधिक अत्याचार गरीब लोगों पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। उन्होंने जनता से चुनाव में सहयोग की अपील की। इसके बाद उन्होंने छंगा माजरी गांव में भी नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, मुन्नीलाल शिंदे, अमरीश कपिल, सोनू कुमार, पिंटू बालियान, जसबीर, टिंकू, गौतम, कुलबीर सिंह, कुलदीप, कपिल, अहतशाम, शेखर कुमार, रजनीश, देशराज, राजकुमार, पवन कुमार, राजेश, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed