फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP councillor's son accused of assault and snatching

Roorkee News: भाजपा पार्षद के बेटे पर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

Mon, 03 Jun 2024 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
BJP councillor's son accused of assault and snatching
I
विज्ञापन

IIशनिवार की रात आदर्शनगर की घटना, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर
I
I
I
Iभाजपा पार्षद के पुत्र ने एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसने मोबाइल भी छीन लिया। मारपीट और मोबाइल छीनने की पूरी वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी विभोर शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह घर के पास ही थे। आरोप है कि इस बीच आदर्शनगर निवासी भाजपा पार्षद राजेश्वरी देवी के पुत्र सचिन कश्यप ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर भाजपा पार्षद के पुत्र ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच सचिन कश्यप ने उनका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

I
Iशोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कराया। आरोप है कि सचिन कश्यप मोबाइल अपने साथ ले गए और कुछ देर बाद वापस किया। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को मारपीट करने और मोबाइल छीनने वाली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई है। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iमाफी मांगने की ऑडियो हो रही वायरल
I
Iभाजपा पार्षद के प्रतिनिधि सचिन कश्यप के मोबाइल पर माफी मांगने की एक ऑडियो भी वायरल हो रही है। इसमें वह अपनी गलती मान रहे हैं। यह ऑडियो सोशलमीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

I
I
I
Iमैंने कोई मारपीट नहीं की है। मैंने कुछ रुपये उधार दिए थे। इस वापस करने के लिए मैंने युवक को बुलाया था। रुपये मांगने पर युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। मैंने मोबाइल लिया था जो बाद में वापस कर दिया था। यह मामला कोतवाली में निपट गया है।-सचिन कश्यप, पार्षद प्रतिनिधिI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article