फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP and Congress have cheated the public: Surendra

भाजपा और कांग्रेस ने जनता के साथ किया धोखा: सुरेंद्र

Thu, 06 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
BJP and Congress have cheated the public: Surendra
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया गया। साथ ही बसपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए घर-घर दस्तक देने की बात कही गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इमलीखेड़ा गांव में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान कलियर विधानसभा से प्रत्याशी सुरेंद्र सैनी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों को जनता देख चुकी है। दोनों पार्टियों ने जनता के साथ धोखा किया है। इस पर जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। प्रदेश प्रभारी मेघराज जरावरे ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है। जो व्यक्ति कांग्रेस में है, वही भाजपा में शामिल होकर सत्ता हासिल कर लेते हैं। बसपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों के साथ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बसपा ही एकमात्र पाटी है, जो हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सैनी को जिताने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम, प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल, पूर्व विधायक मोहम्मद शाहजाद, मदन लाल, सुबोध राकेश, रविंद्र कश्यप, एसपी बावरा, विक्की मौर्य, अनूप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा : जरावरे
बसपा के प्रदेश प्रभारी मेघराज जरावरे ने कहा कि पार्टी हर समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाने का काम करती है। बसपा सुप्रीमो के नेतृत्व में जनता के लिए हक और हकूक की लड़ाई लड़ी जाती है। कहा कि इस बार प्रदेश में बसपा सभी सीटों पर चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लाठरदेवा गांव में बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मेघराज जरावरे ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्तों पर चलकर बसपा सर्व समाज का विकास करती है। कांग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उत्तराखंड में बसपा अपने दम पर सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि स्व. कांशीराम के सपने को साकार करना चाहते हैं तो सुरक्षित सीट को जिताना बहुत जरूरी है। संविधान ने इसीलिए यह ताकत दी है। कार्यक्रम आयोजक आदित्य बृजवाल ने कहा कि मायावती के नेतृत्व में बसपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है। आने वाले चुनाव में बसपा को बहुमत मिलेगा। इस दौरान रविंद्र पनियाला, पूर्व विधायक हाजी कलीम अंसारी, पूर्व विधायक शहजाद, पूर्व विधायक हरिदास, अशोक चौधरी, हाजी सलीम, अक्षय प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed