{"_id":"57acc0064f1c1bce75ee4b5c","slug":"bikers-looted-60-thousand-rupees-from-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 60 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 60 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
60 हजार रुपये छीने
- फोटो : demo pic
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक विधवा महिला से 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके फरार हो गए। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव निवासी संतोष पत्नी स्व. प्रेम कुमार बृहस्पतिवार को भगवानपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने के लिए गए थी। उसने बैंक से 60 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह टेंपो में बैठकर अपने गांव चुड़ियाला पहुंच गई।
विज्ञापन
टेंपो से उतरकर महिला अभी कुछ ही दूर पहुंची थी कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और मौके से बाइक सहित फरार हो गए। महिला ने काफी शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन