फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike riding miscreants looted mobile by beating

बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल लूटा

Fri, 22 Oct 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted mobile by beating
बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर लौट रहे युवक और उसके साथी पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने युवकों के साथ मारपीट करते हुए उनके मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। यही नहीं, बदमाशों का पीछा करने के बाद युवक वापस लौटे तो उनकी बाइक भी गायब थी। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद समेत बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मांगेराम निवासी मन्नाखेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 अक्तूबर को देर शाम उनका भाई अनमोल और उसका साथी रोकी बाइक से फलौदा की ओर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे मंडावली के समीप पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनसे मोबाइल लूट लिया। गांव का ही एक व्यक्ति जैसे ही मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़ितों ने दो बदमाशों की पहचान कर ली। उन्होंने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। कुछ समय बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां से उनकी बाइक भी गायब थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मंकीत और बिट्टू निवासी मन्नाखेड़ी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed