फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bike riders snatched chain on gun point from bank employee woman.

गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े बैंककर्मी युवती से लूट 

Thu, 02 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 02 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बैंककर्मी युवती से सरेराह गन प्वाइंट पर चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवती को गोली मार देने की धमकी दी और मौके फरार हो गए। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना से कालोनी के लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन

एक बैंक में कार्यरत प्रियंका निवासी देहरादून दोपहर करीब ढाई बजे मकतूलपुरी-संजय गांधी कालोनी में पीजी में कमरा देखने आई थी। संजय गांधी कालोनी स्थित गोयल प्रोविजन स्टोर पर रुककर दुकान स्वामी से युवती कमरे के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान पीछे से बाइक  सवार दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतरा और प्रियंका पर पिस्टल तान कर गले से सोने की चेन खींचने लगा। इस पर  प्रियंका ने विरोध किया और चेन को पकड़ लिया। यह देख दुकान स्वामी युवती ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। इसपर बदमाश ने गोली मार देने की धमकी देते हुए चेन खींच ली। आधी चेन बदमाश के हाथ में आ गई, जबकि आधी चेन प्रियंका के हाथ में रह गई। चेन लूटने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।  शोर सुन कर लोग वहां पर एकत्रित हो गए। पहले पुलिस को फोन किया गया। लेकिन नंबर न मिलने पर 108 को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी गई। सूचना के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है। लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन


आंखों में सूरमा लगाए हुआ था बदमाश
गन प्वाइंट पर बैंककर्मी युवती से चेन लूटने वाले बदमाश का हुलिया कुछ अलग ही था। बदमाश के कंधे तक लंबे बाल थे। इसके अलावा उसने आंखों में सूरमा भी लगाया हुआ था। गले में सफेद रंग का गमच्छा डाला हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दी मुबारकबाद, भड़की युवती
बैंककर्मी युवती से चेन लूट की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बैंककर्मी युवती ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बदमाश आधी चेन ही ले जा सके। जबकि आधी चेन उसके हाथ में ही रह गई। इस पर दरोगा जी ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुबारक हो आधी चेन बच गई। इस पर युवती ने गहरी नाराजगी जताई और कहा कि इसमें मुबारकबाद की क्या बात है। यदि बदमाश उनको गोली मार देते तो फिर क्या होता है। 


लोगों में दहशत, पहले भी हो चुकी है वारदात
रुड़की। मकतूलपुरी-संजय गांधी कालोनी में इससे पहले भी कई बार चेन लूट की वारदात हो चुकी है। कुछ दिन पहले ऊर्जा निगम कर्मी की पत्नी से चेन लूट हुई थी। उससे पहले घर के बाहर झाडू लगा रही महिला से भी बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। इसके अलावा पॉलीटेक्निक वाली गली में भी एक महिला से उस समय चेन लूट ली थी जब वह अपने बच्चे को स्कूल बस स्टापेज से लेकर आ रही थी। मोहल्ले में दिनदहाड़े हो रही चेन लूट की इन घटनाओं से लोग दशहत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed