फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider killed in truck collision, two injured

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in truck collision, two injured
शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों को सिलिंडरों से भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र के लाठरदेवा हुण निवासी सूरज (18), अनिकेत (22), विवेक (20) सोमवार देर रात लक्सर की ओर से शादी समारोह से लौट रहे थे। लंढौरा रोड पर तेज गति से आ रहे सिलिंडर से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। अनिकेत और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुड़की स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों युवकों की हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है। बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने वाला आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि तीनों युवक एक ही परिवार के थे। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को इस संबंध में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed