{"_id":"698c7c297c5d0c4e7f0cf061","slug":"bike-rider-killed-companion-injured-in-collision-with-vehicle-roorkee-news-c-5-1-drn1027-898798-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार देर रात बसेड़ी - सेठपुर गांव के मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम को परिजन और ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। उन्होंने वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मृतक के भाई शुभम निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात को उसका भाई सन्नी (24) आकाश निवासी सुभाषगढ़ के साथ बाइक से लक्सर से घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे दोनों जब बसेड़ी - सेठपुर मार्ग पर सेठपुर के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन चालक की पहचान की जा रही है।