{"_id":"698a2bb984fbf2e05703d8b4","slug":"bike-rider-injured-after-colliding-with-tractor-trolley-loaded-with-sugarcane-roorkee-news-c-5-1-drn1027-898015-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन
भगवानपुर बाईपास मार्ग पर दरियापुर के पास गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार को छुटमलपुर निवासी राजेश बाइक से हरिद्वार से भगवानपुर बाईपास मार्ग होते हुए घर लौट रहा था। जैसे ही वह दरियापुर के पास पहुंचा तो तभी उसकी बाइक गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी जुटाई।