{"_id":"69567aaa0d5fccf3f802c2a5","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-roorkee-news-c-5-1-drn1027-869275-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बुधवार देर रात बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। युवक के मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
शिवम पुत्र प्रवेंद्र निवासी नारसन कला उम्र 30 वर्ष बुधवार देर रात नारसन कस्बे में किसी काम के लिए आ रहा था। जैसे ही नारसन रोड पर छोटे रजवाहे के आसपास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन या फिर नीलगाय की चपेट में आने से शिवम की सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राहगीरों से शिनाख्त कराकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव का पंचनामा भरकर रुड़की मोर्चरी भिजवा दिया। स्थानीय पुलिस घटना के कारण की तलाश में जुट गई है।