फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle, driver absconding

Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Thu, 18 Dec 2025 06:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle, driver absconding
इमलीखेड़ा–भगवानपुर मार्ग पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलीखेड़ा निवासी आकाश (37) भगवानपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। बुधवार रात करीब 11:30 बजे वह ड्यूटी समाप्त करके बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह इमलीखेड़ा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही आकाश सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक भगवानपुर से ड्यूटी कर अपने घर इमलीखेड़ा लौट रहा था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed