फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bike collided with divider, youth died

Roorkee News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 25 Apr 2023 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
bike collided with divider, youth died
दिल्ली से हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार गोलू गोयल (36) पुत्र राजदीप गोयल और रोशन (20) पुत्र जयदेव झा निवासी पर्वत बाग, करोल बाग, दिल्ली मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दोस्तों के साथ एक बाइक पर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर क्षेत्र स्थित मंडावली फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे दोनों बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोलू को नारसन सीएचसी और रोशन को मंगलौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नारसन सीएचसी में डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि रोशन का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गोली शादीशुदा था जबकि रोशन अविवाहित है। दोनों की अलग-अलग कंपनी में दिल्ली में नौकरी कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed